8 - 8 Ane Deta HUn

8-8 आने देता हूं... एक बार एक चाचा अपने नौजवान लड़के के साथ अपने मुर्गी फार्म के बाहर बन संवर कर बैठा था, क्योंकि उसी दिन लड़के की सगाई करने मेहमान आने वाले थे। उसी समय एक गाड़ी आकर रुकी उसमें से चार लोग उतरे। वह चाचा से बात करने लगे कि मुर्गियों को क्या खिलाते हो? तो चाचा ने कहा काजू बदाम खिलाता हूं और क्या खिलाऊंगा, अंडे बेचता हूं, मुर्गी बेचता हूं, खूब कमाता हूं3 दिन बाद चाचा को आयकर विभाग की नोटिस मिल गई साथ ही जुर्माना भी कर दिया। चाचा बहुत दुखी थे। तभी एक दिन एकऔर गाड़ी आकर चाचा के मुर्गीखाने पर आकर रुकी। चाचा ने सोचा आयकर विभाग वाले हैं, फिर आ गए लगता है। उन्होंने भी वही सवाल पूछा कि चाचा मुर्गयों को क्या खिलाते हो? चाचा ने जवाब दिया कचरा खिलाता हूं और सड़ा गला सामान खिलाता हूं। वे लोग स्वास्थ्य विभाग से आए थे उन्होंने भी चाचा पर जुर्माना ठोक दिया और कहा कि आप की मुर्गी जो सड़ा-गला कचरा खाकर अंडे देती है, उससे लोग बीमार होते हैं। चाचा अब तंग आ चुका था और खुद के भी कपड़े फाड़ लिए और अपने लड़के के भी कपड़े फाड़ लिए। उसी समय मुर्गी फार्म के आगे एक गाड़ी रुकी जिसमें से 3 आदमी उतरकर चाचा के पास आए और पूछा चाचा कैसा चल रहा है? तो चाचा ने कहा मैं तो बर्बाद हो गया। तब उन्होंने भी पूछ लिया चाचा मुर्गियों को क्या खिलाते हो? चाचा ने जवाब दिया कि मैं इनको 8-8 आने देता हूं खुद ही बाजार में जाकर खाती हैं, क्या खाती है, मुझे पता नहीं। वो लोग लड़की की सगाई करने वाले मेहमान थे, जो चाचा को पागल समझ कर वापस चले गए   .


जय जनरखवाला